ऋषभ ग्रीन सिटी में 56.76 लाख की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन

ऋषभ ग्रीन सिटी में 56.76 लाख की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन


दुर्ग/नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव स्थित ऋषभ ग्रीन सिटी में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत स्वीकृत 56.76 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, जल प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, लोक निर्माण प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, वार्ड पार्षद अश्विनी निषाद, विद्युत प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे,लीला धर पाल,कुलेश्वर साहू,कमल देवांगन,मनोज सोनी,गुलशन साहू,मनीष कोठारी, लोकेश्वरी ठाकुर,जितेंद्र ताम्रकर, पूर्व पार्षद सुरेंद्र राजपूत,मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,हरीश चौहान, रामफल शर्मा,कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद थवानी,सहयक अभियंता गिरीश दीवान,विनोद मांझी,मोहित मरकाम सहित अध्यक्ष राजकुमार गांधी ,सचिव साकेत मिश्रा, सुरेंद्र सिंह राजपूत, मनोज गुप्ता, विमल ताम्रकार, सतबीर शर्मा अजय चंद्राकर,चंद्रेश राठी,यशवंत जायसवाल,विजय सेक्ससरिया, रामपाल जी शर्मा, मुरारी जी भूतड़ा, मुकेश राठी, राजू अग्रवाल, मनोज गुप्ता महिला समिति के अध्यक्ष प्रीति राठी, स्वाति जायसवाल, सरला भूतड़ा, छाया राठी, सोनल राठी, बड़ी संख्या मे ऋषभ ग्रीन सिटी समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी ऋषभ ग्रीन सिटी के नागरिकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। पाइपलाइन विस्तार कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा तथा लंबे समय से चली आ रही जल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि निगम जनआकांक्षाओं के अनुरूप योजनाबद्ध विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर रहा है।सभापति श्याम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग जनहित के कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। यह पाइपलाइन विस्तार कार्य क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और नागरिकों को बेहतर जल आपूर्ति व्यवस्था का लाभ मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें एवं जल संरक्षण के प्रति सजग रहें।