दुर्ग में सट्टा कारोबार पर कड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग/दिनांक 10.04.2026 को थाना मोहन नगर क्षेत्रांतर्गत श्रीनगर उरला में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की गई।मौके पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर मोबाइल के माध्यम से रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिलाते पाए गए। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया।मामले में अपराध क्रमांक 256/2026 धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आरोपी का नाम :
1. वतन सिंह टण्डन, उम्र 23 वर्ष, निवासी बजरंग पारा उरला, दुर्ग
2. सुरेन्द्र उर्फ मोनू सुलाखे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
जप्त सामग्री :
1. नगदी रकम ₹77,020/-
2. 07 नग मोबाइल फोन
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रहीl