"दुर्ग सर्किट हाउस में रामप्रताप सिंह से आत्मीय मुलाकात, संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन"

"दुर्ग सर्किट हाउस में रामप्रताप सिंह से आत्मीय मुलाकात, संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन"

दुर्ग/दुर्ग सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) रामप्रताप सिंह से सौजन्य भेंट एवं आत्मीय मुलाकात का आयोजन हुआ। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील साहू (प्रदेश संगठन सचिव, छत्तीसगढ़ साहू समाज), मो. जमील खान (जिला महामंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, दुर्ग) तथा इकराम कुरैशी (विशेष आमंत्रित सदस्य, भारतीय जनता पार्टी, दुर्ग) भी मौजूद रहे।
भेंट के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उपस्थित जनों ने कहा कि रामप्रताप सिंह का सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और कार्यशैली सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका मार्गदर्शन संगठन को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने रामप्रताप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।