हिसाब-किताब के विवाद में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से किया हमला

हिसाब-किताब के विवाद में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से किया हमला

दुर्ग। साईनगर बघेरा में चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्रार्थी थान सिंह देवांगन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 442/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी देवेन्द्र देवांगन और मृतक कैलाश देवांगन सगे भाई थे तथा दोनों चॉइस सेंटर का संचालन करते थे। पुराने चॉइस सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी विवाद के दौरान हिसाब-किताब को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी देवेन्द्र ने अपने छोटे भाई कैलाश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
कुल्हाड़ी के वार से कैलाश देवांगन के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की विवेचना की जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।