भूपेश बघेल के जन्मदिन के बैनर हटाने पर कांग्रेस में आक्रोश,निकिता मिलिंद ने प्रशासन की कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

भूपेश बघेल के जन्मदिन के बैनर हटाने पर कांग्रेस में आक्रोश,निकिता मिलिंद ने प्रशासन की कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माननीय  भूपेश बघेल जी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए शुभकामना बैनरों को हटाने की कार्रवाई पर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस की जिला महामंत्री निकिता मिलिंद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।निकिता मिलिंद ने कहा कि भूपेश बघेल  के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए बैनर उनके प्रति सम्मान, प्रेम और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति हैं। इन बैनरों को जिस तरह हटाया जा रहा है, उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।उन्होंने कहा कि यदि बैनर लगाने को लेकर कोई नियम या अनुमति संबंधी आपत्ति थी, तो प्रशासन संबंधित कार्यकर्ताओं को नियमानुसार सूचना दे सकता था। लेकिन बिना उचित संवाद के इस तरह बैनर हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल और उसके कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार है।निकिता मिलिंद ने प्रशासन से मांग की कि बैनर हटाने की कार्रवाई का वास्तविक कारण स्पष्ट किया जाए और सभी राजनीतिक दलों के साथ समान एवं निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।