‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला अभियान में बच्चों ने भरी कल्पनाओं की उड़ान, रंगों में दिखा विकसित भारत
दुर्ग/नगर पालिक निगम। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवाकाल के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस क्रम में शासकीय तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आत्मानंद शासकीय बोरसी स्कूल एवं आदर्श कन्या शाला शासकीय विद्यालय सहित निगम क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश एवं नगर निगम कमिश्नर लीना कोसम के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग और नगर निगम के समन्वय से आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और रचनात्मक सोच को चित्रों एवं भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की चित्रकारी में विकसित भारत की परिकल्पना की सुंदर झलक देखने को मिली।बच्चों ने अपने चित्रों और भाषणों के माध्यम से स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीक, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत, देश की एकता, सामाजिक सौहार्द, भारतीय संस्कृति और विकसित राष्ट्र जैसे विषयों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। बच्चों की रचनात्मकता ने यह संदेश दिया कि वे अपने सपनों के भारत को स्वच्छ, आत्मनिर्भर, आधुनिक और सशक्त राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं।इसी क्रम में शासकीय तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा नमो सेवा अनकही कहानियां’ संगीतमय नाटक एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। छात्राओं ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और लोगों को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों ने कहा,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश को समर्पित
प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश की जनता की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। विद्यार्थियों ने भारत के विकास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।