रायपुर में नहाती लड़कियों के चोरी-छिपे वीडियो बनाने का खुलासा, 2 युवक गिरफ्तार

रायपुर में नहाती लड़कियों के चोरी-छिपे वीडियो बनाने का खुलासा, 2 युवक गिरफ्तार

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिलाओं और युवतियों की निजता के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। गोलबाजार थाना क्षेत्र में बाथरूम में नहाते समय लड़कियों के कथित तौर पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने और उन्हें दूसरे लोगों के मोबाइल पर भेजने का खुलासा हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने गोलबाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि मोहल्ले के एक नाबालिग लड़के ने उसके घर के बाथरूम में नहाते समय कथित रूप से चोरी-छिपे वीडियो बनाया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पीड़िता को संदेह हुआ। उसने नाबालिग के दोस्त लक्की तंगील का मोबाइल फोन चेक किया, जिसमें उसके निजी वीडियो के साथ मोहल्ले की तीन अन्य लड़कियों के भी नहाते समय बनाए गए वीडियो मिलने की बात सामने आई।शिकायत के अनुसार, नाबालिग ने कथित तौर पर चोरी-छिपे बनाए गए वीडियो अपने दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को भेजे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संबंधित लोगों की तलाश की। पुलिस का कहना है कि यह मामला महिलाओं की निजता के उल्लंघन और उनकी अनुमति के बिना निजी वीडियो बनाने तथा साझा करने से जुड़ा है।गोलबाजार थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 150/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66E के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। कार्रवाई के दौरान कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को गिरफ्तार किया गया। वहीं, नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस ने तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनकी जांच के जरिए वीडियो बनाने, उन्हें साझा करने और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा लंगोटे (19), निवासी बांसटाल, शास्त्री मार्केट, गोलबाजार क्षेत्र और लक्की तंगील (21), निवासी बांसटाल, शास्त्री मार्केट, गोलबाजार क्षेत्र शामिल हैं। मामले में एक नाबालिग भी पकड़ा गया है।