नगर निगम दुर्ग में आज सुबह 9:15 बजे होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, भक्तिमय माहौल में दी जाएगी विदाई
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग कार्यालय परिसर में विराजित जगत जननी मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:15 बजे किया जाएगा।
नवरात्रि पर्व के अवसर पर निगम कार्यालय परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूरे पर्व के दौरान श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में मां की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मां दुर्गा मंदिर समिति, नगर पालिक निगम दुर्ग ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं से विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इस दौरान श्रद्धालु मां जगदम्बा को भावपूर्ण विदाई देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।