बस्तर के इनोवेशन महाकुंभ के लिए जिलाधीश को दिया गया आमंत्रण, युवाओं के लिए बनेगा नवाचार का मंच
भिलाई/बस्तर क्षेत्र में 4 व 5 मई को आयोजित होने जा रहे “इनोवेशन महाकुंभ” कार्यक्रम के संबंध में आज अजय भसीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधीश महोदय से सौजन्य भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारने हेतु औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया गया। इस दौरान महामंत्री अजय भसीन ने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं इससे स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों एवं उद्यमियों को होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।जिलाधीश ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचार आधारित आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच मिलेगा तथा क्षेत्र में नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। अजय भसीन ने अपनी आगामी योजना से अवगत कराते हुए जिलाधीश महोदय को बताया कि आगामी दो माह के भीतर इसी प्रकार का “इनोवेशन महाकुंभ” दुर्ग जिले में भी आयोजित करने की योजना है।उम्मीद करते है कि प्रशासन पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को इस पहल का लाभ मिल सके।प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा और क्षेत्र में नवाचार की नई दिशा स्थापित करेगा।प्रतिनिधि मंडल में अजय भसीन के साथ ,शंकर सचदेव,गौरव मोंगिया,चिन्ना राव,मनोहर कृष्णानी,विकास जायसवाल व पदाधिकारी उपस्थित रहे।