अविनाश आष्टिकर गिरफ्तार: अवैध कट्टा और 2 लाख रुपये के साथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग। कुम्हारी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी कट्टा, जिंदा कारतूस एवं 2 लाख रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध हथियार की बिक्री करने की फिराक में खारून नदी स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे खड़ा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 मई 2026 को थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति खारून नदी के पास रेलवे ब्रिज के नीचे सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध देशी कट्टा एवं नगदी रखकर बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
इस दौरान संदेही व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश आष्टिकर (53 वर्ष), निवासी कबीर नगर, रायपुर बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 लाख रुपये नगदी एवं 01 नग वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार एवं नगदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर सामग्री को विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
घटना का कारण :
अवैध रूप से देशी कट्टा की बिक्री करने की नीयत से आरोपी द्वारा हथियार रखना।
घटनास्थल :
खारून नदी के पास रेलवे ब्रिज के नीचे, कुम्हारी, जिला दुर्ग।
आरोपी :
अविनाश आष्टिकर, उम्र 53 वर्ष, निवासी एमडीडी 102 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कबीर नगर, रायपुर।
जप्त सामग्री :
01 नग लोहे का देशी कट्टा
01 नग जिंदा कारतूस
02 लाख रुपये नगदी
01 नग वीवो कंपनी का मोबाइल
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी के थाना प्रभारी उनि पुरूषोत्तम कुर्रे, सउनि सुभाष बोरकर, आरक्षक जी. किरण, फनेश्वर गंगराले, विकास शेण्डे एवं राजेश ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।