भिलाई में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर छापा
भिलाई/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। तड़के करीब दो गाड़ियों में पहुंचे ईडी अधिकारियों ने घर के अंदर जांच शुरू की। टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है lमिली जानकारी के अनुसार, ईडी के करीब 8 अधिकारी मंगलवार सुबह पुरानी भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के आवास पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही घर के अंदर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों की तैनाती भी की गई है। फिलहाल ईडी की टीम आवास पर मौजूद है और दस्तावेजों समेत अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।ईडी की इस कार्रवाई के पीछे का मामला फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। एजेंसी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि छापेमारी किस प्रकरण या जांच के सिलसिले में की गई है। टीम घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तत्कालीन पीए रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर ईडी की दबिश की खबर सामने आने के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। हालांकि, कार्रवाई की वजह को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण फिलहाल कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।ईडी की कार्रवाई अभी जारी है। जांच के दौरान टीम को क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ईडी की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी होने के बाद ही कार्रवाई के कारण और जांच के दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।