पद्मनाभपुर गणेशोत्सव पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जनप्रतिनिधियों ने किए दर्शन

पद्मनाभपुर गणेशोत्सव पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जनप्रतिनिधियों ने किए दर्शन

दुर्ग/ पद्मनाभपुर में गणेशोत्सव के अवसर पर लगाए गए पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गणेशोत्सव के साथ यहां सामाजिक जागरूकता की पहल भी की गई है। नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा को लेकर श्रद्धालुओं ने शपथ ली थी।
पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधायक ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा और पूर्व विधायक रमशीला साहू सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर चुके हैं।
इसके अलावा माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी, साईं मंदिर के पदाधिकारी और शिक्षाविद् आई.पी. मिश्रा भी पंडाल में पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। कमिश्नर, एसएसपी और निगम आयुक्त सहित अधिकारी भी पंडाल में पहुंचे।
पद्मनाभपुर के गणेशोत्सव पंडाल में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बड़ी संख्या में लोग भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।