दुर्ग : कसारीडीह बोरसी मंडल में अटल स्मृति दिवस सम्पन्न

दुर्ग :  कसारीडीह बोरसी मंडल में अटल स्मृति दिवस सम्पन्न

दुर्ग।प्रदेश भारतीय जनता पार्टी एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के आदेशानुसार तथा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के नेतृत्व में कसारीडीह बोरसी मंडल द्वारा अटल स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन मंडल अंतर्गत महाराज चौक में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने अटल वाजपेयी के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों, विचारों और उनके प्रेरणादायी जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील साहू, प्रकाश साहू, जिला कार्यालय सह प्रभारी राहुल पंडित, महेश जैन, राकेश साहू, मंडल महामंत्री भूपेंद्र साहू एवं अनिल यादव, मंडल उपाध्यक्ष प्रीति दुबे, मंडल मंत्री जितेंद्र साहू, सरस्वती साहू, कल्पना जांगड़े, शैल देशमुख, कार्यक्रम संयोजक एवं आईटी सेल प्रभारी ललेश्वरी साहू, वार्ड 54 पार्षद हिरौंदी चंदानिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संजय शुक्ला, राकेश यादव, प्रखर दुबे, सुरेन्द्र साहू, मलखान सिंह लोधी, भारती साहू, जयंती साहू, सुमन वर्मा, प्रीति राजपूत, लेखिका अड़िया, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रांजल भारद्वाज, विपिन चावड़ा, इकराम कुरैशी, इकबाल सिद्दीकी, राहुल दीक्षित, चंदन साहू, गजेंद्र यादव, पीयूष श्रीवास्तव, अनिल मार्कण्डेय, गगन तिवारी, सोमू नेताम, प्रतीक श्रीवास्तव, हर्ष साहू, टिकेश्वर साहू, प्रेम चंदानिया, राजेश राजपूत, ओमप्रकाश देशमुख, लक्ष्मी यादव, पूजा यादव, सुभद्रा गंधर्व, गणेश्वरी साहू, देवकी टंडन, सविता साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कर्मठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम का समापन अटल वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके सपनों के सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।