शोक संदेश: दुर्ग नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के पिता का निधन
दुर्ग | दुर्ग नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के पिताजी स्वर्गीय श्री राजकुमार गुप्ता का कल 10 फरवरी 2026 को रात्रि 9:15 बजे, 85 वर्ष की आयु में देवलोक गमन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 11 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे, उनके निवास स्थान ब्लॉक 86, प्लॉट क्रमांक 18-19, नेहरू नगर पूर्व से महामारा शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
दिवंगत श्री राजकुमार गुप्ता , मोनेश गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, राजेश गुप्ता एवं मनीषा कटकवार (डोंगरगढ़) के पिता तथा अनिल गुप्ता एवं अशोक गुप्ता के बड़े भ्राता थे।