सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर के वार्षिक महोत्सव में विवाहित जोड़े करेंगे सुंदरकांड का पाठ माताजी की निकलेगी भव्य पालकी शोभायात्रा और महिलाएं सोलह श्रृंगार करके करेगी माता जी का मंगलपाठ

सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर के वार्षिक महोत्सव में विवाहित जोड़े करेंगे सुंदरकांड का पाठ माताजी की निकलेगी भव्य पालकी शोभायात्रा और महिलाएं सोलह श्रृंगार करके करेगी माता जी का मंगलपाठ

दुर्ग। चैत्र नवरात्र में सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर गंजपारा प्रतिवर्ष अपना वार्षिक महोत्सव मनाता है। यह वार्षिक महोत्सव का 16वां वर्ष है। वार्षिक महोत्सव को भव्य रुप देने मंदिर समिति द्वारा 19 मार्च से 27 मार्च अप्रेल तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है। जिनमें विवाहित जोड़ों के लिए संगीतमय सुंदरकांड पाठ कन्या पूजन कन्या भोज भजन संध्या शोभायात्रा शामिल है। मंदिर के वार्षिक महोत्सव की शुरुवात 19 मार्च को प्रात: 5 बजे ज्योति कलश प्रज्जवलन से होगा। प्रात: 9 बजे माता जी का महाभिषेक किया जाएगा।वार्षिक महोत्सव में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना के मद्देनजर मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 
   श्री सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति के अशोक राठी एवं प्रवीण भूतड़ा ने बताया कि विशेष आयोजन में दिनांक 22 मार्च रविवार को शाम 4 बजे से माताजी की पालकी एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें माताजी को पालकी में बैठाकर सभी धर्मप्रेमी नगर भ्रमण करवाएंगे। शोभायात्रा में विशेष बाजा, घुमाल, डी.जे., छत्तीसगढ़ी मंडली, पालकी, रथ, झाँकी, बग्गी, घोड़ा आकर्षण का केन्द्र होंगे, धर्म की नगरी दुर्ग में यह एक मात्र अवसर रहता है जिसमें पूरे शहर के धर्मप्रेमी अपने कंधों में माता की पालकी उठाकर माता जी को नगर भ्रमण करवाते है.
दिनांक 23 मार्च को दोपहर 1 बजे से सत्ती चौरा में दादी राणी सती जी का मंगलपाठ होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन सम्राट तरुण सोनी रायपुर एवं निर्मल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा अपने सुंदर एवं मधुर भजनों के साथ दादी जी का मंगलपाठ करेंगे, इस आयोजन में महिलाएँ 16 श्रृंगार करके, लाल चुनरी ओढ़कर पाठ में बैठेगी। जिसमें दादी जी की जन्मे लेकर सती होते तक के पाठ संगीतमय किए जायेंगे 
अशोक राठी प्रवीण भूतड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में दिनांक 24 मार्च को विवाहित जोड़ो के लिए संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर एवं जिले के विवाहित जोड़े साथ में बैठकर सुंदरकाण्ड पाठ करेंगे। समिति द्वारा विगत 3 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों जोड़े शामिल हुए थे। आयोजन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पाठकर्ता आचार्य कान्हा महाराज भिलाई द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ करवाया जाएगा। सुंदरकाण्ड का पाठ शाम 6 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8.30 बजे तक चलेगा। प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क है। आयोजन में पुरुष वर्ग सफेद एवं महिलाएँ लाल या पीली साड़ी पहनकर शामिल होंगी। सुंदरकांड पाठ में शामिल होने विवाहित जोड़ों का मंदिर परिसर में पंजीयन किया जा रहा है। इच्छुक दंपत्ति 22 मार्च तक अपना पंजीयन करवा सकते है। 
  26 मार्च अष्टमी को दोपहर 12 बजे माता जी को 56 भोग लगाया जाएगा। शाम 7 बजे 108 दियों की 108 पूजा थाल से माता जी की महाआरती की जाएगी। रात्रि 8 बजे से हवन,पूजन, पुर्णाहुति आरती होगी।
    दिनांक 27 मार्च नवमी को प्रातः 7 बजे ज्योति कलश विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
   चैत्र नवरात्र में प्रतिदिन श्रद्धालू अपने हाथों से सपरिवार इष्टमित्रों के साथ माताजी का प्रात: 9 बजे महाभिषेक कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे प्रतिदिन कन्या पूजन एवं कन्या भोज कराया जाएगा।
   मंदिर के 16वे वार्षिक उत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व पर मंदिर परिसर में कोलकता के मशहूर कलाकारों से विशेष साज सज्जा एवं आकृषित लाइट लगाई जा रही है जो कि आकर्षण का केंद्र रहेगी..