नगर निगम दुर्ग की बजट सामान्य सभा 17 मार्च को, श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में होगी अहम बैठक
दुर्ग/ नगर पालिक निगम, दुर्ग की बजट सामान्य सभा की बैठक दिनांक 17 मार्च 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित की जाएगी।बैठक की अध्यक्षता नगर निगम सभापति श्याम शर्मा करेंगे। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार, एमआईसी सदस्यगण, समस्त पार्षदगण तथा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।बैठक में नगर निगम के बजट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:30 बजे से प्रश्नकाल प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें पार्षदगण शहर के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने प्रश्न और सुझाव रखेंगे।सामान्य सभा के सफल आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, ताकि बैठक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न हो सके।