नशीला पदार्थ गांजा बेचने वालों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही,03 आरोपियों को भेजा गया जेल

नशीला पदार्थ गांजा बेचने वालों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही,03 आरोपियों  को भेजा गया जेल

भिलाई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा नशे के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु लगातार निर्देशित किये जाने उपरांत अति० पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन सिंह राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी)  हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में मुखबिरों से प्राप्त सूचना 03 अज्ञात व्यक्ति पावर हाउस होण्डा शोरूम के पास रोड किनारे काफी मात्रा में सफेद थैला में गांजा रखे हुए खडे है की सूचना पर थाना छावनी स्टाफ द्वारा दिनांक 10.04.2025 के रात्रि करीबन 10.30 बजे घटना स्थल होण्डा शोरूम के पहले सर्विस रोड पावर हाउस भिलाई में 03 अज्ञात व्यक्ति रोड किनारे 03 प्लास्टिक के थैला में अवैध रूप से अधिक मात्रा में नशीली पदार्थ गांजा रखे मिले। आरोपियों से पूछताछ पर उक्त गांजा को उडिसा से बेचने हेतु लाना बताए। तीनों आरोपियों से नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम 1- रूद्र किशोर बिशी उर्फ गोलु पिता हिमांचल बिशी उम्र 28 वर्ष सा० ग्राम चंद्ररपुर थाना बेलपडा, पंचायत सुलेकेला जिला बलांगीर ओडिसा, 2- बशिष्ठ महानंद पिता अमर महानंद उम्र 32 वर्ष सा० धोबपारा थाना कांटाभांजी जिला बलांगीर उडिसा, 3 मुकेश तांडी पिता मुरारी ताण्डी उम्र 29 वर्ष साकिन से 06 सडक नं 30 म नं 07 ब्लाक नं JPS सेक्टर 06 भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग का होना बताए।आरोपी रूद्र किशोर से 2.064 किग्रा गांजा, आरोपी बशिष्ठ महानंद से 2.024 किग्रा गांजा एवं आरोपी मुकेश ताण्डी से 2.052 किग्रा गांजा कुल मात्रा 6.140 किग्रा गांजा जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर NDPS एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के उनि चेतन सिंह चन्द्राकर, उनि वरूण देवता, प्र आर उमेश गंगराले, आरक्षक नितिन सिंह राजपूत, त्रिलोकनाथ भाठी, पंकज राय की भूमिका सराहनीय रही।