“गांव चलो, घर चलो” अभियान के तहत वार्डों में जनसंवाद, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
दुर्ग/भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत चलाए जा रहे “गांव चलो, घर चलो” अभियान के तहत कसारीडीह बोरसी मंडल के वार्ड क्रमांक 49, 42 एवं 41 में पहुंचकर महिलाओं एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के अनुभव सुने गए तथा जिन लोगों को अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सम्माननीय वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश साहू, कमल श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, मंडल महामंत्री अनिल यादव, भूपेन्द्र साहू, मंडल मंत्री सुनील साहू, प्रीति दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन वर्मा, मंडल मंत्री कल्पना, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष इक़बाल सिद्दीकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव, ओबीसी अध्यक्ष सुरेन, इकराम कुरैशी, लेखिका अधिया, संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।