सुपेला ब्लॉक कांग्रेस द्वारा डॉ. आंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
भिलाई नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर के अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न एवं देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे कृष्णा नगर, मिनी माता चौक के समीप स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व राज्यमंत्री बी. डी. कुरैशी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह सहित जिले के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
विदित हो कि डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर (14 अप्रैल 1891 – 6 दिसंबर 1956) भारतीय संविधान के जनक, प्रख्यात विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों के उत्थान, सामाजिक समानता और न्याय के लिए ऐतिहासिक कार्य किए तथा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों की सशक्त वकालत की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सभी सम्माननीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करें और अपने अमूल्य समय से कार्यक्रम को सफल बनाएं।