सुशासन तिहार-2026: अब वार्डों में ही होगा जनसमस्याओं का समाधान
दुर्ग/नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत शहर में जन समस्या निवारण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 01 मई से 23 मई 2026 तक दुर्ग शहर सीमा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों का उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाना तथा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।साथ ही आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर सुशासन को और सुदृढ़ किया जाएगा।
◻️शिविरों के सफल संचालन हेतु तैयारी
नोडल अधिकारी एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा शिविरों के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तैयारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, कूलर, टेंट एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
◻️निर्धारित शिविरों का विवरण
(1) वार्ड क्रमांक 01, चंद्रशेखर आजाद उ.मा. विद्यालय, पंचशील नगर, दुर्ग
वार्ड क्रमांक: 1 से 13, 56, 57
दिनांक: 01 मई 2026 (शुक्रवार)
(2) वार्ड क्रमांक 60, शासकीय प्राथमिक शाला, कतुलबोर्ड
वार्ड क्रमांक: 14 से 24, 47, 58, 59, 60
दिनांक: 07 मई 2026 (गुरुवार)
(3) वार्ड क्रमांक 46, स्वामी विवेकानंद भवन
वार्ड क्रमांक: 39 से 46, 48 से 54
दिनांक: 13 मई 2026 (बुधवार)
(4) वार्ड क्रमांक 37, पुराना गंजमंडी
वार्ड क्रमांक: 25 से 38, 55
दिनांक: 23 मई 2026 (शनिवार)
◻️नागरिकों से अपील
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा समस्त शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्राप्त करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।