9 अगस्त को होगा परिक्षेत्रीय साहू समाज का भव्य सम्मेलन, नवगठित इकाई का होगा शपथग्रहण
दुर्ग। परिक्षेत्रीय साहू समाज नयापारा बघेरा का सामाजिक सम्मेलन एवं सावन महोत्सव का आयोजन 9 अगस्त को सिद्ध पीठ बाबा छातागढ़ मंदिर परिसर मोहलई में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू एवं पोषण लाल साहू, दिव्या कलियारी, मंजू साहू व सरिता साहू उपस्थित रहेंगे। इस दौरान इंदिरा नगर बघेरा ने नवगठित इकाई का शपथग्रहण होगा। साथ ही विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम होंगे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। समाज प्रमुखों को सम्मानित भी किया जाएगा। साहू समाज के अध्यक्ष लिखन साहू एवं सचिव नरेश कुमार साहू ने सभी सामाजिक बंधुओं से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।