दुर्ग के युवा समाजसेवी जितेन्द्र साहू को बड़ी जिम्मेदारी, साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री बने

दुर्ग के युवा समाजसेवी जितेन्द्र साहू को बड़ी जिम्मेदारी, साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री बने

दुर्ग /दुर्ग शहर के युवा समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ दुर्ग जिले के सहसंयोजक जितेन्द्र साहू को प्रदेश साहू समाज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें साहू समाज युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष निरेन्द्र साहू एवं जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू के अनुमोदन पर, प्रदेश साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के संयोजक शशीकांत साहू द्वारा की गई।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए जितेन्द्र साहू ने समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शकों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, दीपक ताराचंद साहू, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, प्रदेश अध्यक्ष निरेन्द्र साहू, जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू तथा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशीकांत साहू के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नई जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए प्रतिबद्धता जताई।
जितेन्द्र साहू की नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया, वहीं साथियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से गुलशन साहू, राहुल साहू, शुभम साहू, नवीन साहू, मनीष साहू, सूरज साहू, मुकेश साहू, शीतल साहू, आयुष साहू, कुंदन साहू, खिलेन्द्र साहू, भिलाई निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, कबीर साहू, आयुष चंद्राकर, गौरव निर्मलकर, अश्वनी कुमार, सुरेन्द्र जाटव, रविन्द्र कलिहारी, गौरव साहू, नागेश साहू, ताम्रध्वज साहू, उल्लेख साहू, रोहित गुप्ता, जितेन्द्र चंद्राकर, सुनील जैन, प्रशांत अग्रवाल, हेमंत गोयल, नितेश जैन, ओमप्रकाश पांडेय, निशिकांत मिश्रा, महेश सार्वा, लक्की दुबे, हिमांशु झा सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।