नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस का बड़ा प्रहार, ‘गोगो पेपर’–हुक्का नेटवर्क पर एक साथ 35 टीमों की रेड

नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस का बड़ा प्रहार, ‘गोगो पेपर’–हुक्का नेटवर्क पर एक साथ 35 टीमों की रेड


दुर्ग /दुर्ग पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन, विशेषकर गांजा सेवन को रोकने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 35 से अधिक पुलिस टीमों का गठन कर एक साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समन्वित रेड कार्रवाई की गई।रेड कार्रवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि शहर के विभिन्न पान ठेले, गुमटियां एवं डेली नीड्स दुकानों पर गांजा पीने हेतु प्रयुक्त ‘गोगो/रोलिंग पेपर’, चिलम, हुक्का फ्लेवर एवं प्रतिबंधित जर्दायुक्त पान मसाला का अवैध विक्रय किया जा रहा था, जो युवाओं के स्वास्थ्य एवं भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।

संयुक्त टीमों द्वारा नियमानुसार तलाशी लेकर करीब 02 लाख रुपये मूल्य के भारी मात्रा में गोगो/रोलिंग पेपर, हुक्का फ्लेवर, चिलम एवं प्रतिबंधित जर्दायुक्त पान मसाला जप्त किया गया। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों पर COTPA Act के उल्लंघन पर संबंधित दुकानों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत इस्तगासा प्रस्तुत कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
जप्त सामग्री की सप्लाई चेन (Backward Linkage) का भी पता लगाया गया है, जिनके विरुद्ध आगामी वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित है।

घटनास्थल :
मोहन नगर से 08, स्मृतिनगर से 05, नेवई से 02 एवं दुर्ग क्षेत्र से 01 दुकान/ठेला

आरोपी का विवरण :

1. अभिनंदन सिंह, उम्र 30 वर्ष, प्रगति नगर


2. सौरभ गहलोत, उम्र 25 वर्ष, आदर्श नगर कैम्प-1, छावनी (माँ शक्ति डेली नीड्स, रिसाली)


3. चित्रांश साहू उर्फ सोनू, उम्र 23 वर्ष, रुआबांधा बस्ती, मिलाई (अमृत तुल्य चाय, रिसाली)


4. विजेश बारवे, उम्र 44 वर्ष, मुखर्जी नगर, सिकोला भाठा, मोहन नगर (वेलकम पान पैलेस)


5. देवेन्द्र भोसले, उम्र 20 वर्ष, सिकोला भाठा, दुर्ग (सुनील पान)


6. शंकर लाल बंछोर, उम्र 65 वर्ष, संतराबाड़ी, मोहन नगर (बंछोर चाय पान जनरल)


7. संजय कुमार बडानी, उम्र 48 वर्ष, संताराबाड़ी, दुर्ग (संजय पान मसाला)


8. लोकेश कुमार साहू, उम्र 35 वर्ष, उरला, मोहन नगर (श्री गणेश किराना)


9. कुशाल प्रजापति, उम्र 30 वर्ष, तितुरडीह, नयापारा, मोहन नगर (बनारसी पान भंडार)


10. अर्जुन यादव, उम्र 46 वर्ष, सिकोला भाठा, मोहन नगर (यादव होटल)


11. राजकुमार महोबिया, उम्र 39 वर्ष, लुचकी पारा, दुर्ग (अजय पान पैलेस)


12. राजेश कुमार द्विवेदी, उम्र 57 वर्ष, पांच रास्ता, सुपेला (फायर पान पैलेस एवं डेली नीड्स, स्मृतिनगर)


13. मनोज कुमार चौहान, मॉडल टाउन, स्मृतिनगर (पार्वती किराना स्टोर्स)


14. त्रिवेणी साहू, उम्र 50 वर्ष, जुनवानी, स्मृतिनगर (पान ठेला, जुनवानी बस्ती)


15. लक्की चंदानी, उम्र 43 वर्ष, कादम्बरी नगर, मोहन नगर (शीतल डेली नीड्स, स्मृतिनगर)


16. भगवान साहू, हाउसिंग बोर्ड (गणेश पान दुकान, मॉल चौक, स्मृतिनगर/मिलाई)


17. विमल जसवानी, उम्र 23 वर्ष, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग (कला प्रोविजन स्टोर्स, इंदिरा मार्केट)

जप्त सामग्री :
 भारी मात्रा में ‘गोगो/रोलिंग पेपर’ (अनुमानित मूल्य ₹02 लाख)
 हुक्का फ्लेवर, चिलम
 प्रतिबंधित जर्दायुक्त पान मसाला एवं अन्य नशे से संबंधित सामग्री

सराहनीय भूमिका 
उक्त कार्रवाई में  सभी सीएसपी , sdop के नेतृत्व मे दुर्ग accu की टीम और थाना मोहन नगर, स्मृतिनगर, नेवई एवं दुर्ग क्षेत्र की पुलिस टीमों द्वारा समन्वय के साथ की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील 
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि नशे से दूर रहें एवं नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।